Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला एपिसोड देखकर फैंस हुए इमोशनल, बोले- पुरानी यादें ताजा हो

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला एपिसोड देखकर फैंस हुए इमोशनल, बोले- पुरानी यादें ताजा हो गई

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला एपिसोड देख पुरानी यादें हुई ताजा, तुलसी-मिहिर की जोड़ी देख फैंस इमोशनल

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला एपिसोड देखकर फैंस हुए इमोशनल बोले- पुरानी यादें ताजा हो गई

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब दोबारा टीवी पर लौट आया है। एकता कपूर का यह सुपरहिट शो दूसरे सीजन के साथ 29 जुलाई को टेलीकास्ट हुआ। पहला एपिसोड देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने रिएक्शन साझा किए।


इस शो में एक बार फिर स्मृति ईरानी तुलसी वीरानी के किरदार में नजर आई। उनके साथ मिहिर, करण, नंदिनी और सविता बेन जैसे किरदारों को देख दर्शक बेहद खुश हुए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि शो का टाइटल ट्रैक सुनते ही घरवालों की आंखें भर आई और पुरानी यादें ताजा हो गई।

एक दर्शक ने लिखा, “तुलसी का पौधा ही तो पहचान है शांतिनिकेतन की। इतने सालो बाद ये बैकग्राउंड म्यूजिक सुनकर एक अलग सा सुकून मिला।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि तुलसी और मिहिर के सीन देखकर चेहरे पर मुस्कान आ गई।

तो वही कुछ लोगों ने एक्स पर लिखा, “मम्मी-पापा को इतना खुश देखकर समझ आया कि नॉस्टेल्जिया सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि एक एहसास है। शुक्रिया स्मृति ईरानी और एकता कपूर।”

शो में इस बार गायत्री विलेन के रूप में नजर आ रही है, जबकि करण और नंदिनी की जोड़ी को भी फैंस ने खूब सराहा।


आपको बता दें, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भारतीय टेलीविजन का अब तक का सबसे कामयाब शो माना जाता है। बालाजी टेलीफिल्म्स का ये शो 2000 से 2008 तक स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था और इसके 1,800 से ज्यादा एपिसोड्स आए थे। अब 25 साल बाद इसकी वापसी ने दर्शकों को फिर से पुराने दिनों की याद दिला दी है।

Related to this topic: