रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, 500 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया है। फिल्म के कलेक्शन ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तो़ड़ दिया है। रणवीर सिंह की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में करीब 113 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही पेड प्रीव्यू शो को मिलाकर महज तीन दिनों में फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इतनी तेजी से कमाई करने वाली यह हाल के समय की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है।

दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार
फिल्म का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। ओवरसीज मार्केट से करीब 96.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। महज तीन दिनों में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है।

पहले शनिवार को ऐतिहासिक कमाई
रिलीज के पहले शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाया। हिंदी वर्जन में ही 105 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने नया रिकॉर्ड बना दिया। कुल मिलाकर तीसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 81% से ज्यादा रही, जो दर्शाता है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। तेलुगु और तमिल वर्जन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

इन सुपरहिट फिल्मों को छोड़ा पीछे
पहले शनिवार की कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें पुष्पा 2, जवान, दंगल, पठान और बाहुबली 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही इतिहास रच दिया है।

दमदार कहानी और किरदार बना रहे खास
फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी (जसकिरत सिंह रंगी) का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्शन, इमोशन और बड़े स्केल पर बनी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

पहले पार्ट की सफलता का असर
‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। यही वजह है कि दूसरे पार्ट को लेकर पहले से ही हाई बज बना हुआ था, जो अब कमाई के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है।
फिलहाल, जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है और 1000 करोड़ क्लब में भी जल्द एंट्री ले सकती है।