धुरंधर 2 ने किया कमाल, कनाडा में फिल्म के बीच मिलेगा इंटरवल। जानिए अब तक इतने करोड़ की कमाई....
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही धमाका नहीं कर रही, बल्कि सिनेमा देखने के तरीके को भी बदल रही है। जी हां, ये फिल्म अब इंटरनेशनल लेवल पर भी चर्चा का विषय बन चुकी है, खास तौर पर कनाडा में, जहां सालों से फिल्मों के बीच इंटरवल देने का कोई ट्रेंड नहीं था।

फॉरेन कंट्रीज में क्या है कल्चर?
आमतौर पर फॉरेन कंट्रीज में फिल्में बिना किसी ब्रेक के लगातार चलती हैं। चाहे मूवी 3 घंटे की हो या उससे भी ज्यादा, ऑडियंस को पूरी फिल्म एक ही बार में देखनी होती है। लेकिन इंडिया में इंटरवल सिनेमा कल्चर का एक इंपॉर्टेंट हिस्सा है, जहां लोग बीच में ब्रेक लेकर रिलैक्स करते हैं और फिर सेकंड हाफ एंजॉय करते हैं।

15 मिनट का मिलेगा इंटरवल
‘धुरंधर 2’ ने इसी गैप को तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा के थिएटर्स में इस फिल्म के लिए लगभग 15 मिनट का इंटरवल रखा गया है। ये फैसला फिल्म के लंबे रनटाइम को देखते हुए लिया गया, जो वहां की ऑडियंस के लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस है।

सोशल मीडिया पर मिल रहा सपोर्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कनाडा की ऑडियंस का रिएक्शन भी देखने को मिला। वीडियो में लोग इंटरवल के अनाउंसमेंट पर सरप्राइज और एक्साइटमेंट के साथ रिएक्ट करते नजर आए। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि उन्होंने अपनी लाइफ में पहली बार थिएटर में ऐसा इंटरवल देखा है और सभी लोग इसे काफी एंजॉय कर रहे थे।

कुछ लोगों ने इस स्टेप को सपोर्ट किया और कहा कि लंबी फिल्मों के लिए इंटरवल होना जरूरी है, जबकि कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि पहले भी कुछ इंडियन फिल्मों के दौरान लिमिटेड ब्रेक दिए गए थे। लेकिन इस बार प्रॉपर इंटरवल सिस्टम होने की वजह से यह मामला अलग बन गया है।
करोड़ों में की कमाई
अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 3 दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 330 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

कुछ एनालिस्ट्स तो यह भी मान रहे हैं कि फिल्म 2000 करोड़ तक का आंकड़ा भी छू सकती है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।