रैपर बादशाह ने गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से की शादी, वायरल हुई तस्वीरें... ईशा ने मांग में भरा सुहाग का सिंदूर
मशहूर रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह बनी हैं उनकी और एक्ट्रेस ईशा रिखी की कुछ वायरल तस्वीरें, जिनमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है?

वरमाला डाल कर की शादी
वायरल तस्वीरों में बादशाह दूल्हे के पारंपरिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जबकि ईशा रिखी लाल रंग के ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों के गले में वरमाला है और पूरा माहौल शादी जैसा नजर आ रहा है। कुछ तस्वीरों में कपल परिवार के साथ पोज देता दिख रहा है, तो वहीं कुछ वीडियो में दोनों मंडप में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

ईशा ने मांग में भरा सिंदूर
वीडियो क्लिप्स में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि दोनों हंसी-मजाक के अंदाज में एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। बैकग्राउंड में पंडित के मंत्रों की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे ये तस्वीरें और भी असली लगती हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में ईशा रिखी मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं और दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

क्या सच में कर ली शादी?
शादी की फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर न तो बादशाह का कोई ऑफिशियल बयान आया है और न ही ईशा रिखी का। इसलिए अभी फैंस में सस्पेंस बना हुआ है कि क्या सच में दोनों ने शादी कर ली है या फिर ये किसी प्रोजेक्ट के शूट के फोटो और वीडियो हैं।

बादशाह और ईशा रिखी के रिलेशनशिप की खबरें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की। अब इन वायरल तस्वीरों के बाद एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। बता दें कि बादशाह की यह दूसरी शादी हो सकती है, अगर खबरें सच साबित होती हैं। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और साल 2020 में उनका तलाक हो गया। उनकी एक बेटी भी है।