Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > मनोरंजन

Shehnaaz Gill at Anant Ambani Birthday Camp

Anant Ambani Birthday: ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचीं शहनाज गिल, डोनर्स को बांटे सर्टिफिकेट

अनंत अंबानी के बर्थडे पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित, शहनाज गिल ने बतौर चीफ गेस्ट डोनर्स को सर्टिफिकेट दिए। जामनगर में ग्रैंड सेलिब्रेशन जारी।


anant ambani birthday ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचीं शहनाज गिल डोनर्स को बांटे सर्टिफिकेट

Anant Ambani Wedding |

मुंबई/जामनगर। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को 31वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर जहां एक ओर जामनगर में भव्य समारोह आयोजित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सामाजिक पहल के तहत मुंबई में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया।

ब्लड डोनेशन कैंप में दिखीं शहनाज गिल

इस खास मौके पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में अभिनेत्री शहनाज गिल बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात की और उन्हें सर्टिफिकेट वितरित किए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शहनाज गिल पारंपरिक सूट-सलवार में नजर आईं। उन्होंने डोनर्स का उत्साह बढ़ाया और इस पहल की सराहना की। अंबानी परिवार की इस सामाजिक पहल को लेकर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

जामनगर में ग्रैंड सेलिब्रेशन

अनंत अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के जामनगर में भव्य आयोजन हो रहा है। इस समारोह में बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की कई नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार, शाहरूख खान अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंचे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह, सलमान खान, अनन्या पांडे और अगस्त्य नंदा भी समारोह में शामिल हुए हैं। गायिका हरदीप कौर ने सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एआर रहमान और रणवीर सिंह भी नजर आए।

धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित

जामनगर रवाना होने से पहले मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी मुंबई के सिद्धवियानक मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए। इसके साथ ही अन्न सेवा का आयोजन भी किया गया और रिलायंस समूह के कर्मचारियों को भोजन कराया गया।

भव्य शादी के बाद पहली बड़ी सेलिब्रेशन

गौरतलब है कि अनंत अंबानी ने वर्ष 2024 में राधिका मर्चेंट से विवाह किया था। यह शादी भी बेहद भव्य रही थी, जिसमें देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी थी, जिनमें हॉलीवुड सिंगर रिहाना, केटी पेरी और जस्टिन बीबर शामिल हैं।

अनंत अंबानी ने जामनगर में करीब 3000 एकड़ क्षेत्र में एक वाइल्डलाइफ रेस्क्यू, ट्रीटमेंट और रिहैबिलिटेशन सेंटर की भी स्थापना की है, जो पशु संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related to this topic: