Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > करियर

उत्तर प्रदेश PCS-2025 परीक्षा तिथि

UPPSC मेन्स पेपर की डेट हुई जारी, कब और कहां होगा पेपर? जाने पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS-2025 मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। जान लीजिए कब होगा पेपर..पूरी डिटेल


uppsc मेन्स पेपर की डेट हुई जारी कब और कहां होगा पेपर जाने पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश में PCS-2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS Mains 2025 की डेट घोषित कर दी है और एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। लेकिन आपको यह नहीं पता कि कब पेपर होगा, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम UPPSC से संबंधित सभी डिटेल देंगे।

कब होगा पेपर

UPPSC Mains के पेपर की डेट भी आ चुकी है। अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स में 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल 2026 तक इसका पेपर होगा। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक एडमिट कार्ड नहीं निकाला है, वे जल्द से जल्द इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकाल लें।

कब और कहां होगा पेपर

खास बात यह है कि इस साल Mains का पेपर दो शहरों में ही किया जाएगा। एग्जाम सेंटर प्रयागराज और लखनऊ में रखे गए हैं। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी, जिसमें पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

कितने कैंडिडेट देंगे पेपर

आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रदेश से 11,403 अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। शहरवार आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रयागराज में 12 केंद्रों पर 4,757 उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जबकि लखनऊ में 15 केंद्रों पर 6,646 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इससे स्पष्ट है कि दोनों शहरों में बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजन की तैयारी की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा से पहले समन्वय बैठक करने के निर्देश भी दिए हैं, जिसमें सभी केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट शामिल होंगे। इस बैठक में आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 

Related to this topic: