Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > करियर

यूपी में महिला कंडक्टर भर्ती

यूपी रोडवेज में महिलाओं के लिए 2584 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रही महिलाओं के लिए शानदार मौका, बिना पेपर के होगा सेलेक्शन, जान लीजिए पूरी डिटेल


यूपी रोडवेज में महिलाओं के लिए 2584 पदों पर भर्ती बिना परीक्षा मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए जॉब पाने का एक बड़ा मौका है। क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला कंडक्टरों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। खास बात ये है कि इसमें जॉब पाने के लिए कोई भी पेपर नहीं होगा, मेरिट लिस्ट पर ही नौकरी मिलेगी। चलिए जान लीजिए इसकी सभी डिटेल, ताकि आपके हाथों से ये मौका निकल न जाए।

कितनी पोस्ट पर निकली भर्ती ?

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला कंडक्टरों के लिए 2584 पोस्ट पर भर्ती निकाली है। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सरकारी परिवहन सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है। खासतौर पर 12वीं पास और नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

कौन कर सकता है अप्लाई?
इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही CCC (कंप्यूटर सर्टिफिकेट) होना भी जरूरी है। साथ ही कैंडिडेट का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) या कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना भी आवश्यक बताया गया है।

कैसे होगा सेलेक्शन?
इस भर्ती में सिलेक्शन उन्हीं कैंडिडेट का होगा, जिनकी 12वीं में अधिक नंबर होंगे, यानी मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती करवाई जा रही है। जिन कैंडिडेट के नंबर अधिक होंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा NCC ‘B’ सर्टिफिकेट, NSS या स्काउट-गाइड्स में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि रखने वाली उम्मीदवारों को मेरिट में 5% अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।

सैलरी और इंसेंटिव
चयनित महिला कंडक्टरों को प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा, जो लगभग 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। इसके अलावा, अगर कोई उम्मीदवार 22 दिनों में 5000 किलोमीटर की ड्यूटी पूरी करती है, तो उसे 3000 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव भी मिलेगा।

रोजगार मेले के जरिए होगी भर्ती
यह भर्ती प्रक्रिया रोजगार मेलों के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित जिले में आयोजित मेले में पहुंचकर आवेदन करना होगा।

25 मार्च से शुरू हो रहे इन रोजगार मेलों का आयोजन सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम, बांदा और प्रयागराज में किया जाएगा। इसके बाद 28 मार्च को गाजियाबाद, बरेली, अलीगढ़, अयोध्या और वाराणसी में मेले लगेंगे। 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई और आजमगढ़ में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जबकि 1 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।  

Related to this topic: