Breaking News
  • मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2 मई से शुरू होगी
  • मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में वायरस से बाघों की मौत हो रही है
  • गैस संकट के बीच सरकार सख्त: पीएनजी ग्राहकों को छोड़ना होगा एलपीजी कनेक्शन, दोहरे कनेक्शन वालों की हो रही पहचान
  • यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: योगी बोले- सपा के आचरण देख गिरगिट भी शर्म से पानी-पानी हो जाएगा, हर जगह अलग-अलग रंग
  • मिजोरम में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: 43 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार डाले
  • जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा; चार लोगों की मौत 18 अब भी लापता

होम > करियर

UP Assistant Professor Vacancy 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका: यूपी में 107 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी डेडलाइन

UPESSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed.) के 107 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 27 मई 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया, योग्यता और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।


असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका यूपी में 107 पदों पर भर्ती शुरू जानें आवेदन की पूरी डेडलाइन

Government Jobs |

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 107 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती भारत के सहायता प्राप्त गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों में की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती को शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।

फॉर्म भरने से संबंधित अहम तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 28 अप्रैल 2026 से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 27 मई 2026 तय की गई है। इसके साथ ही
फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 27 मई 2026 ही है। फॉर्म में सुधार 30 मई 2026 तक किया जा सकेगा। वहीं, लिखित परीक्षा 28 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है।

पदों का बंटवारा और सैलरी

इस भर्ती में कुल 107 पद भरे जाएंगे। 80 पद सह-शिक्षा महाविद्यालयों के लिए और 27 पद महिला कॉलेजों के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹15,600 से ₹39,100 तक का वेतन और ₹6,000 ग्रेड पे मिलेगा। कुछ पद दिव्यांगजन और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता और उम्र सीमा

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। साथ में M.Ed. या NET/SLET/SET परीक्षा पास होना अनिवार्य है। पीएचडी धारकों को नेट से छूट मिल सकती है। अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष तय की गई है (नियमों के अनुसार छूट लागू होगी)।

चयन प्रक्रिया

चयन दो चरणों में होगा। पहले लिखित परीक्षा होगी, जो ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट दोनों के अंकों के आधार पर तैयार होगी।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार UPESSC Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “B.Ed Application Form” लिंक पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें
  • OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें
  • फोटो और सिग्नेचर निर्धारित साइज में अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Related to this topic: