South Central Railway ने 10वीं पास और आईटीआई धारकों के लिए 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की। चयन मेरिट के आधार पर होगा।
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि रेलवे में हजारों पदों पर भर्ती निकली है और सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसमें सिर्फ 10वीं पास भी अप्लाई कर सकता है। इसलिए अगर आप भी रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो जान लीजिए पूरी डिटेल और अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है?
कितने पदों में निकली भर्ती?
10वीं पास और ITI कर चुके युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका है। South Central Railway ने अप्रेंटिस के कुल 2801 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को ट्रेनिंग के साथ रोजगार का मौका मिलेगा।
बिना पेपर के होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिससे योग्य कैंडिडेट को बिना परीक्षा के मौका मिल सकेगा।
अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस शुरू हो चुका है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2026 है। इसलिए आप भी जल्द से जल्द अप्लाई कर लीजिए, ताकि आपके हाथों से ये मौका निकल न जाए।
कौन कर सकता है अप्लाई?
इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 50% नंबर होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो। साथ ही कैंडिडेट की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। 10वीं और आईटीआई के नंबरों का औसत निकालकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। दोनों ही नंबरों को समान महत्व दिया जाएगा, इसलिए अच्छे नंबर लाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। इसमें अप्लाई करने के लिए 100 रु. फीस रहेगी।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं
- भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें
- जरूरी डिटेल भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- इसके बाद फॉर्म फीस भरें।
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
रेलवे में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इसलिए आपके हाथों से भी यह मौका निकल न जाए, इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें।