Breaking News
  • MP के हजारों कर्मचारियों का DA 5% बढ़ा: एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान
  • लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे: युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए
  • राजस्थान-MP समेत 8 राज्यों में लू, वर्धा में गर्मी के कारण आज स्कूल बंद
  • प्रयागराज में दर्दनाक ट्रेन हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत
  • लेबनान शांति वार्ता के बीच हिज्बुल्लाह पर इजरायली सेना के हमले जारी
  • संसद का तीन दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू

होम > करियर

SBI Extended CBO Recruitment Dates

SBI में निकली बंपर भर्ती, कैसे करें अप्लाई और क्या है इसकी लास्ट डेट? जान लें पूरी जानकारी

SBI ने अपनी CBO भर्ती की लास्ट डेट बढ़ा दी है। जान लीजिए कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे अप्लाई किया जा सकता है? इस खबर में जानें पूरी डिटेल..


sbi में निकली बंपर भर्ती कैसे करें अप्लाई और क्या है इसकी लास्ट डेट जान लें पूरी जानकारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जो लोग जॉब पाना चाहते हैं। उनके लिए खुशखबरी है क्योंकि SBI ने अपनी सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 की डेट बढ़ा दी है। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया है, उनके पास अब भी मौका है। क्योंकि 2000 से अधिक भर्ती SBI में निकली हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कब तक आप अप्लाई कर सकते हैं और कैसे अप्लाई किया जाए?

कितनों पदों पर भर्ती

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक में सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से 2273 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें, ये नियुक्तियां बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुवाहाटी, नई दिल्ली, मुंबई मेट्रो, जयपुर, कोलकाता समेत कुल 16 सर्किलों में की जाएंगी। इसमें अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 25 फरवरी है। इसलिए आप जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। चलिए अब जान लेते हैं इसमें अप्लाई कैसे करें?

अप्लाई कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

  • इसके बाद होमपेज पर Career → Current Openings पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्ट्रेशन स्टेप में बेसिक डिटेल्स भरें।
  • इसके बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • CBO भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू करें।
  • इसमें सभी जरूरी डिटेल भरें। जैसे DOB, नाम, एड्रेस, केटेगरी, जेंडर, आदि सब कुछ।
  • कैटेगिरी के अनुसार ऑनलाइन अप्लाई फीस जमा करें और फाइनल फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल के रख लें।

चलिए अब आपको बता देते हैं कि इसमें कौन-कौन अप्लाई कर सकता हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स के पास क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

कौन अप्लाई कर सकता हैं?

इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट अकाउंटेंट (CMA) डिग्रीधारी भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल बैंक में 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें, आप जिस सर्किल में अप्लाई कर रहे हैं, आपको वहां की स्थानीय भाषा में पढ़ना, लिखना जरूर आना चाहिए।

Related to this topic: