Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > करियर

एसएआई ने निकाली बड़ी भर्ती

SAI में बंपर भर्ती, जान लें कैसे करें अप्लाई और पूरी डिटेल, लाखों में मिलेगी सैलरी

Sports Authority of India में जॉब पाने का सुनहरा मौका, जान लीजिए कितनी पोस्ट पर निकली भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई और लाखों में मिलेगी सैलरी


sai में बंपर भर्ती जान लें कैसे करें अप्लाई और पूरी डिटेल लाखों में मिलेगी सैलरी

क्या आप भी Sports Authority of India (SAI) में जॉब करने का सपना देख रहे हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि SAI में बंपर भर्तियाँ निकली हैं। इसलिए आप जल्द से जल्द अप्लाई कर लीजिए, ताकि यह मौका हाथ से न निकल जाए। चलिए अब इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी जानते हैं – कैसे अप्लाई किया जा सकता है, कौन अप्लाई कर सकता है और कितनी सैलरी मिलेगी।

कितनी पोस्ट पर निकली भर्ती

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने असिस्टेंट कोच के लिए भर्ती की घोषणा की है। इसके तहत कुल 323 पोस्ट निकाली गई हैं, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

लास्ट डेट

इस भर्ती में अप्लाई करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हुई थी और अंतिम तारीख 21 मार्च है। आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

किन खेलों के लिए भर्तियां

SAI ने असिस्टेंट कोच के पदों को विभिन्न खेलों में बांटा है। प्रमुख खेल और उनके पद इस प्रकार हैं:

  • खो-खो – 2
  • सेपक टकरा – 3
  • हैंडबॉल – 6
  • कबड्डी – 6
  • जूडो – 6
  • वुशु – 6
  • कैनोइंग – 7
  • टेनिस – 8
  • वॉलीबॉल और वेटलिफ्टिंग – 10-10
  • फेंसिंग, रोइंग, ताइक्वांडो – 11-11
  • फुटबॉल, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक्स, बास्केटबॉल, तीरंदाजी – 12-12
  • फील्ड हॉकी – 13
  • टेबल टेनिस – 14
  • बैडमिंटन – 16
  • बॉक्सिंग – 19
  • कुश्ती – 22
  • तैराकी – 26
  • एथलेटिक्स और शूटिंग – 28-28

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास SAI NS-NIS पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा: अधिकतम 30 वर्ष, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

ऑनलाइन आवेदन के लिए:

  1. SAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन के बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज सही साइज़ में अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क:
    • सामान्य (General) उम्मीदवार: ₹2,500
    • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और पूर्व सैनिक: ₹2,000

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT), कोचिंग योग्यता परीक्षण (CAT), शॉर्टलिस्टिंग, और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹35,400 से ₹1,12,400 तक वेतन मिलेगा। इस भर्ती के माध्यम से खेल जगत में करियर बनाने के इच्छुक युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Related to this topic: