Breaking News
  • हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > करियर

RPSC Revises RAS Exam Calendar 2026, New Dates Out

RPSC ने बदला एग्जाम कैलेंडर, RAS समेत 4 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें जारी

RPSC ने RAS प्री, RAS मेंस समेत चार भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया। जानें नई परीक्षा तिथियां और पूरा शेड्यूल।


rpsc ने बदला एग्जाम कैलेंडर ras समेत 4 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें जारी

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026-27 की चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रशासनिक कारणों से RAS प्रारंभिक परीक्षा, RAS मुख्य परीक्षा, प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा और सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा की नई तिथियां घोषित की गई हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट देखते रहने की अपील की है।

RAS प्री परीक्षा अब 6 दिसंबर को

आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 अब 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी।

RAS मेंस अगले साल मई में

RAS संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2026 अब 1 और 2 मई 2027 को आयोजित की जाएगी। वहीं, प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2026 अब 8 दिसंबर 2026 को होगी।

APO मुख्य परीक्षा की भी तारीख तय

गृह विभाग की सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2026 का आयोजन 27 दिसंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि सभी परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल अलग से जारी किया जाएगा।

संशोधित परीक्षा तिथियां

परीक्षा नई तिथि
RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 6 दिसंबर 2026
प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) परीक्षा 8 दिसंबर 2026
सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) 27 दिसंबर 2026
RAS मुख्य परीक्षा 2026 1-2 मई 2027

Related to this topic: