Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > करियर

RAS 2026 Pre Exam Rescheduled by RPSC

RAS-2026 प्री परीक्षा: RPSC ने 607 पदों पर भर्ती के लिए बदला परीक्षा कार्यक्रम, आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई

RPSC ने RAS-2026 प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी। जानिए 607 पदों की भर्ती, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और आवेदन की पूरी जानकारी।


ras-2026 प्री परीक्षा rpsc ने 607 पदों पर भर्ती के लिए बदला परीक्षा कार्यक्रम आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)-2026 की प्रारंभिक परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। पहले यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसका आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।  आयोग ने इस भर्ती के तहत 607 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

607 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 607 पद भरे जाएंगे, जिनमें राज्य सेवा के 192 पद, अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, तहसीलदार सेवा, सहकारिता सेवा, श्रम कल्याण सेवा, उद्योग सेवा और अन्य विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

मुख्य परीक्षा मई 2027 में

आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा: 6 दिसंबर 2026, मुख्य परीक्षा: 1 एवं 2 मई 2027 मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होगी।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा

  1. प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव)
  2. मुख्य परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव)
  3. साक्षात्कार

आयु सीमा

1 जनवरी 2027 को आधार मानते हुए

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर OBC/MBC अभ्यर्थी: 600 रुपए
  • नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थी: 400 रुपए

ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

RPSC की अन्य प्रमुख भर्तियां

सहायक अभियोजन अधिकारी (APP) भर्ती

  • कुल पद: 371
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2026
  • प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा: 2 सितंबर 2026

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती

  • कुल पद: 3
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026
  • प्रस्तावित परीक्षा: 13 से 17 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT) के माध्यम से आयोजित होगी।

Related to this topic: