Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > करियर

MP Board Second Exam 2026 Guidelines

MP Board Result 2026: फेल छात्रों के लिए राहत, इसी साल पास होने का मौका

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं में फेल छात्रों को दूसरा मौका दिया। 23 अप्रैल तक फॉर्म भरें, 7 से 26 मई के बीच परीक्षा होगी। इसी साल पास होने का मौका।


mp board result 2026 फेल छात्रों के लिए राहत इसी साल पास होने का मौका

AI से जेनरेट किया गया इमेज

भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद फेल छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने द्वितीय परीक्षा (सेकेंड एग्जाम) का विकल्प दिया है, जिससे छात्र इसी साल पास हो सकते हैं।

23 अप्रैल तक भर सकेंगे फॉर्म

बोर्ड के अनुसार, द्वितीय परीक्षा के लिए छात्र 23 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एमपी ऑनलाइन कियोस्क या अपने स्कूल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर, विषय की जानकारी और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।

7 से 26 मई के बीच होगी परीक्षा

द्वितीय परीक्षा का आयोजन 7 मई से 26 मई के बीच किया जाएगा। इसमें वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो किसी विषय में फेल हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ने विषयों के अनुसार शुल्क निर्धारित किया है:

  • एक विषय: 500
  • दो विषय: 1000
  • तीन या चार विषय: 1500
  • चार से अधिक विषय: 2000

अंकसूची में नहीं होगा ‘सप्लीमेंट्री’ उल्लेख

आंकड़ों के अनुसार, 10वीं में करीब 24,702 छात्रों में से 9,664 छात्र और 12वीं में 21,351 में से 8,144 छात्र फेल हुए हैं। ये सभी छात्र द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय परीक्षा पास करने वाले छात्रों की अंकसूची में ‘सप्लीमेंट्री’ या ‘पूरक’ शब्द का उल्लेख नहीं होगा। केवल ‘द्वितीय परीक्षा’ लिखा जाएगा, जिससे छात्रों को आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

अस्थायी प्रवेश की सुविधा

द्वितीय परीक्षा देने वाले छात्रों को अगली कक्षा में अस्थायी प्रवेश की अनुमति भी दी गई है। परीक्षा पास करने के बाद उनकी उपस्थिति उसी तारीख से मानी जाएगी, जिस दिन उन्होंने प्रवेश लिया था। यह फैसला छात्रों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे वे बिना एक साल गंवाए अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

Related to this topic: