क्या आप भी MP में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बंपर ऑफर है। जान लीजिए कैसे करें अप्लाई...
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जो कैंडिडेट्स अब तक MPESB में किसी टेक्निकल इश्यू या पर्सनल कारणों से फॉर्म फिल नहीं कर पाए थे, उनके लिए अब राहत की खबर है। उन्हें एक और मौका देते हुए अप्लाई की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
किस विभाग में निकली भर्ती?
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल विभाग के लिए 1679 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ गई है। जो कैंडिडेट पहले अप्लाई नहीं कर सके, वे जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर दें, जिससे यह मौका उनके हाथों से निकल न जाए। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि इसमें अप्लाई कैसे किया जाए, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। जान लीजिए इसमें कैसे अप्लाई किया जा सकता है और लास्ट डेट क्या है।
किस विभाग में कितनी पदों पर भर्ती
MPESB में कुल 1679 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) विभाग में 728 पोस्ट पर भर्ती निकली है। क्षेत्र रक्षक (फील्ड गार्ड) में 169 पोस्ट पर भर्ती निकली है। जेल प्रहरी में 757 पोस्ट निकली है और जेल सुपरिटेंडेंट में 25 पोस्ट निकली है। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

एलिजिबिलिटी और जरूरी शर्तें
वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी पदों के लिए कैंडिडेट का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं जेल सुपरिटेंडेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है। एज लिमिट की बात करें तो मिनिमम आयु 18 या 21 साल (पोस्ट के अनुसार) और मैक्सिमम 33 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार एज में छूट मिलेगी। इसके अलावा सभी कैंडिडेट को निर्धारित फिजिकल स्टैंडर्ड्स भी पूरा करना होगा, जिसमें लंबाई और अन्य फिजिकल मापदंड शामिल हैं।
एप्लिकेशन फीस डिटेल्स
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी / एसटी: ₹250
कैसे करें अप्लाई? (स्टेप-बाय-स्टेप)
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment/Application लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी पर्सनल व एजुकेशनल जानकारी भरें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस पे करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
क्यों है ये मौका खास?
लास्ट डेट बढ़ने से अब उन हजारों कैंडिडेट्स को फायदा मिलेगा, जो किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक गोल्डन चांस साबित हो सकता है।