भारतीय नौसेना ने अग्निवीर MR (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। 11 से 26 अप्रैल तक आवेदन करें, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका।
अगर आपको म्यूजिक में रुचि है। अपने इंटरेस्ट के साथ ही देश सेवा का सपना देखते हैं। तब आपके लिए बड़ा अवसर सामने आया है। इंडियन नेवी ने अग्निवीर MR (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो संगीत में प्रतिभा रखते हैं और इसे करियर के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कम समय होने के कारण अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। न्यूनतम 50% अंक आवश्यक
म्यूजिक, खासकर हिंदुस्तानी संगीत का ज्ञान या अनुभव जरूरी है। यह पद म्यूजिशियन से जुड़ा है, इसलिए संगीत कौशल को विशेष महत्व दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया आसान
इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी सरल चयन प्रक्रिया है। चयन मुख्य रूप से 10वीं के अंकों के आधार पर की जाती है। इसके बाद म्यूजिक स्किल टेस्ट और फिटनेस टेस्ट हो सकता है। अच्छे अंक वाले उम्मीदवारों के चयन की संभावना अधिक रहेगी।
वेतन और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती तौर पर लगभग ₹30,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी भत्ते, ट्रेनिंग और सुविधाएं भी मिलेंगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जाएं और “Apply Online” पर क्लिक करें
सभी जरूरी जानकारी भरें
फोटो और दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करने से पहले जांच करें
भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
यह भर्ती युवाओं के लिए एक शानदार मौका है, जिसमें वे अपने संगीत कौशल को पहचान दिलाने के साथ देश सेवा का गौरव भी हासिल कर सकते हैं।