Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > करियर

Indian Army SSC Tech Women 2026: 30 पदों पर भर्ती

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए निकली अधिकारी भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन

भारतीय सेना ने SSC Tech Women 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। महिला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट 6 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया।


indian army recruitment 2026 भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए निकली अधिकारी भर्ती 6 अगस्त तक करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने महिला इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर दिया है। सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC Tech Women)-2026 के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण अप्रैल 2027 से बिहार के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में शुरू होगा।

30 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 30 पदों पर महिला अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा के दौरान शहीद हुए रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में विशेष प्रवेश का प्रावधान भी रखा गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकती हैं।

  • इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की छात्राएं भी पात्र हैं, बशर्ते उनका परिणाम 1 अप्रैल 2027 तक घोषित हो जाए।

  • अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2027 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • यानी जन्म 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच होना चाहिए।

  • शहीद रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी।

  • आवेदन की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग

  • 5 दिन का SSB इंटरव्यू

  • मेडिकल परीक्षण

  • अंतिम मेरिट सूची

  • जॉइनिंग लेटर जारी

शारीरिक मानक भी जरूरी

उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा।

  • 13 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़

  • 15 पुश-अप्स

  • 2 पुल-अप्स

  • 25 सिट-अप्स

  • तैराकी की बुनियादी जानकारी

ऐसे करें आवेदन

  • भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • Officer Entry Apply/Login पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।

  • आधार या मैट्रिक प्रमाणपत्र से सत्यापन पूरा करें।

  • लॉगिन कर SSC (Technical) Women Course का चयन करें।

  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

  • आवेदन की जांच कर फॉर्म सबमिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन शुरू 8 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026
प्रशिक्षण शुरू अप्रैल 2027
प्रशिक्षण स्थान OTA, गया (बिहार)

यह भर्ती उन महिला इंजीनियरों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा का सपना पूरा करना चाहती हैं।