Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > करियर

HPBOSE 10th Result 2026 Out

रविवार को आए HP Board 10वीं रिजल्ट ने बढ़ाई धड़कनें, वेबसाइट ठप हुई तो ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ गया। छात्र SMS और डिजीलॉकर से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए टॉपर्स और पूरा तरीका।


रविवार को आए hp board 10वीं रिजल्ट ने बढ़ाई धड़कनें वेबसाइट ठप हुई तो ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने रविवार को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हुआ। रिजल्ट जारी होते ही हजारों छात्र वेबसाइट पर पहुंच गए।

इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए राहत की खबर यह रही कि पास प्रतिशत बेहतर रहा। बोर्ड के अनुसार 88.87 फीसदी छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट आते ही कई छात्रों को वेबसाइट क्रैश होने की परेशानी का सामना भी करना पड़ा। लगातार ट्रैफिक बढ़ने की वजह से साइट धीमी हो गई, जिसके बाद बोर्ड ने वैकल्पिक तरीके भी बताए।

वेबसाइट नहीं खुल रही तो ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org वेबसाइट खुलते ही होम पेज पर रिजल्ट लिंक दिखाई देगा। वहां रोल नंबर डालते ही मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

बोर्ड ने डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है। ऐसे में छात्र digilocker.gov.in या मोबाइल एप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर बार-बार एरर आने की स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने साफ किया है कि कुछ समय बाद सर्वर सामान्य होने पर रिजल्ट आसानी से देखा जा सकेगा।

SMS से भी मिल जाएगा रिजल्ट

जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट लगातार काम नहीं कर रही, उनके लिए SMS सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर HP10 लिखने के बाद स्पेस देकर रोल नंबर दर्ज करना होगा और 5676750 पर भेजना होगा।

कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल इनबॉक्स में पहुंच जाएगा। ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी मानी जा रही है, क्योंकि रिजल्ट के समय अक्सर वेबसाइट पर दबाव बढ़ जाता है।

कांगड़ा की अनमोल बनीं स्टेट टॉपर

इस बार कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 99.86 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रूहानी धीमान रहे। तीनों छात्रों ने 698 अंक हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर अश्विका शर्मा और अलीशा ठाकुर ने जगह बनाई।

टॉपर्स की सूची सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी छात्रों को बधाइयों का दौर शुरू हो गया। कई स्कूलों ने अपने मेधावी छात्रों की उपलब्धि को बड़ी सफलता बताया।

फेल छात्रों के लिए भी खुला रहेगा दूसरा मौका

जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो सके हैं, उनके लिए बोर्ड जल्द कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। ऐसे छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट एग्जाम की आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को रिजल्ट खराब आने पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए, क्योंकि सुधार का मौका अभी बाकी रहेगा।

Related to this topic: