Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > करियर

CBSE AI Online Courses 2026

CBSE ने शुरू किए 19 मुफ्त ऑनलाइन AI कोर्स, 8वीं से 12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन; जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

CBSE ने NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर 19 ऑनलाइन टेक्नोलॉजी कोर्स लॉन्च किए हैं। इनमें एआई, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल हैं। छात्र बिना किसी शुल्क के कोर्स कर सकते हैं।


cbse ने शुरू किए 19 मुफ्त ऑनलाइन ai कोर्स 8वीं से 12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए 19 नए ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्स का लाभ कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं निशुल्क उठा सकते हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना और डिजिटल स्किल्स विकसित करना है।

CBSE ने इन कोर्स को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के सहयोग से तैयार किया है। छात्र स्कूल की नियमित पढ़ाई के साथ-साथ AI, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और अन्य आधुनिक तकनीकी विषयों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

डेढ़ घंटे से 20 घंटे तक के कोर्स

इन ऑनलाइन कोर्स की अवधि अलग-अलग रखी गई है। कुछ बेसिक कोर्स करीब डेढ़ घंटे में पूरे किए जा सकते हैं, जबकि एडवांस और विस्तृत कोर्स 20 घंटे या उससे अधिक समय के हैं। छात्र अपनी सुविधा और रुचि के अनुसार किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं।

अपनी सुविधा के अनुसार करें पढ़ाई

कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन हैं, इसलिए विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के समय के अनुसार इन्हें कभी भी पूरा कर सकते हैं। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हुए बिना नई तकनीकी स्किल्स सीखने का अवसर मिलेगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इन कोर्स में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुनना होगा। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर वे निशुल्क पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

छात्रों को मिलेगा भविष्य की तकनीकों का ज्ञान

विशेषज्ञों का मानना है कि AI, साइबर सिक्योरिटी और कोडिंग जैसी स्किल्स आने वाले समय में शिक्षा और रोजगार दोनों के लिए महत्वपूर्ण होंगी। CBSE की यह पहल छात्रों को शुरुआती स्तर पर ही नई तकनीकों से जोड़ने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Related to this topic: