Breaking News
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका
  • केंद्र सरकार का फैसला: पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा
  • एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त
  • झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

होम > बिजनेस

Stock Market Crash: Sensex Falls 1100 Points

शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, गिरावट के ये 3 बड़े कारण

सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। सेंसेक्स 1100 अंक और निफ्टी 300 अंक टूटा। जानिए बाजार में भूचाल के 3 बड़े कारण क्या हैं।


शेयर बाजार में भूचाल सेंसेक्स 1100 अंक टूटा निफ्टी भी धड़ाम गिरावट के ये 3 बड़े कारण

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,583 के मुकाबले गिरकर करीब 72,565 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 72,391 तक पहुंच गया। इस तरह सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में ही 1100 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22,819 से फिसलकर 22,549 पर खुला और 300 अंकों से ज्यादा टूट गया।

बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

बाजार में आई इस बड़ी गिरावट का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग सेक्टर पर देखने को मिला। प्रमुख बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली दर्ज की गई। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखी गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल जैसे बड़े शेयर भी दबाव में नजर आए।

विदेशी बाजारों से मिला निगेटिव संकेत

भारतीय बाजार में गिरावट के संकेत पहले ही वैश्विक बाजारों से मिल गए थे। एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 4.5% गिरा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ी चिंता

शेयर बाजार में गिरावट का दूसरा बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। तेल कीमतों में उछाल का सीधा असर बाजार की धारणा पर पड़ा है।

अमेरिका-ईरान तनाव से बड़ा संकट

वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भी बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण बना है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका से निवेशक सतर्क हो गए हैं। इस वजह से बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है।


 

Related to this topic: