Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > बिजनेस

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, दो दिन में 6600 रुपए टूटी चांदी

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले दो दिनों में क्रमशः 1,566 रुपए और 6,600 रुपए की गिरावट देखी गई। विशेषज्ञ बाजार के रुख पर नजर बनाए हुए हैं।


सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दो दिन में 6600 रुपए टूटी चांदी

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही चांदी की वायदा कीमत 5,296 रुपए प्रति किलोग्राम टूटकर 2,30,803 रुपए पर पहुंच गई। वहीं, सोने की वायदा कीमत में भी 1,566 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

दो दिन में 6,600 रुपए से ज्यादा टूटी चांदी

शुक्रवार को चांदी का भाव 2,37,410 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो सोमवार और मंगलवार की गिरावट के बाद 2,30,803 रुपए पर आ गया। यानी दो कारोबारी दिनों में चांदी 6,607 रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। यह अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 4.20 लाख रुपए प्रति किलो से लगभग आधी कीमत पर कारोबार कर रही है।

सोना भी लगातार फिसला

एमसीएक्स पर मंगलवार को सोना 1,45,351 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि सोमवार को इसका बंद भाव 1,46,917 रुपए था। इस तरह एक दिन में सोने की कीमत 1,566 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गई। पिछले शुक्रवार के मुकाबले सोना अब तक 2,027 रुपए सस्ता हो चुका है।

इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद आई गिरावट

वर्ष 2026 की शुरुआत में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम और सोने ने 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक स्तर पार किया था। हालांकि, इसके बाद दोनों कीमती धातुओं में लगातार मुनाफावसूली और बाजार के दबाव के चलते गिरावट का दौर जारी है।

निवेशकों की नजर बाजार की चाल पर

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक संकेतकों के कारण सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को किसी भी निवेश से पहले बाजार की स्थिति और विशेषज्ञों की सलाह पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।