Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > बिजनेस

नए नियम अप्रैल 2026

LPG से लेकर PAN और रेलवे टिकट तक पड़ेगा सीधा असर, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम

1 अप्रैल से नए नियम लागू होंगे। गैस सिलेंडर से लेकर ATM, PAN, रेलवे टिकट और बैंकिंग तक, हर जगह इसका असर दिखेगा और आपका जेब खर्चा बढ़ेगा


lpg से लेकर pan और रेलवे टिकट तक पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम

मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है और 1 अप्रैल 2026 से 5 बड़े बदलाव किए गए हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। हर महीने की तरह इस बार भी 1 अप्रैल से देशभर में कई बड़े वित्तीय नियमों में बदलाव लागू होंगे। आइए जान लेते हैं, 1 अप्रैल से लागू होने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में-

LPG, ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

1 अप्रैल से LPG की कीमतों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते पहले ही गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की दरों में भी बदलाव हो सकता है, जिससे परिवहन और हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।

नया इनकम टैक्स नियम लागू

1 अप्रैल 2026 से आयकर प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नया आयकर कानून लागू होने के साथ टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को सरल बनाने का दावा किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब पारंपरिक Form 16 की जगह नया डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा। वहीं, Form 16A का नाम बदलकर Form 131 किया जा सकता है, जो नॉन-सैलरी इनकम के TDS का प्रमाण होगा।

ATM नियमों में बदलाव (HDFC, PNB, Bandhan Bank)

अगर आपका खाता HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक या बंधन बैंक में है, तो ये बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण हैं-

  • HDFC Bank: ATM से UPI निकासी को अब फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में जोड़ा जाएगा। लिमिट पार होने पर प्रति ट्रांजैक्शन ₹23 शुल्क लग सकता है।
  • PNB: कुछ डेबिट कार्ड्स की दैनिक निकासी सीमा घटाकर ₹50,000 से ₹75,000 कर दी गई है।
  • Bandhan Bank: मेट्रो शहरों में 3 और अन्य जगहों पर 5 फ्री ATM ट्रांजैक्शन मिलेंगे। लिमिट पार होने पर ₹23 शुल्क और फेल ट्रांजैक्शन पर ₹25 पेनल्टी लगेगी।

PAN कार्ड से जुड़े नियम सख्त

1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के नियम और सख्त हो सकते हैं। अब केवल आधार कार्ड के आधार पर पैन आवेदन करना संभव नहीं होगा, बल्कि अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। साथ ही लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे टिकट कैंसिलेशन महंगा

रेलवे यात्रियों के लिए भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जो 1 अप्रैल से लागू होगा ।

  • ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक कोई रिफंड नहीं मिलेगा (पहले यह सीमा 4 घंटे थी)
  • 8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 50% रिफंड
  • 24 से 72 घंटे पहले रद्द करने पर 25% कटौती
  • 72 घंटे से पहले कैंसिल करने पर सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा

1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले ये बदलाव आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे। चाहे गैस सिलेंडर की कीमत हो, बैंकिंग नियम हों या टैक्स और रेलवे से जुड़े बदलाव, हर किसी को इन नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

Related to this topic: