Breaking News
  • हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! ग्रेट निकोबार में बनेगा ₹13,000 करोड़ का मेगा एयरबेस, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का
  • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं: 8 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
  • ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया
  • MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना
  • TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे
  • TMC के राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

होम > बिजनेस

Gold falls ₹2,490, Silver drops ₹9,000 today

सोना ₹2,490 और चांदी ₹9 हजार गिरी: 28 दिन में बड़ा गिरावट ट्रेंड, जानिए वजह

ईरान युद्ध के असर के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। आज सोना ₹2,490 और चांदी ₹9,000 सस्ती हुई। जानिए भारत में कीमती धातुएं सस्ती क्यों हो रही हैं।


सोना ₹2490 और चांदी ₹9 हजार गिरी 28 दिन में बड़ा गिरावट ट्रेंड जानिए वजह

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सोना ₹2,490 तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी में ₹9 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल बढ़ गई है।

आज के रेट: सोना 1.44 लाख, चांदी 2.25 लाख के करीब

India Bullion and Jewellers Association के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोना घटकर करीब ₹1.44 लाख पर पहुंच गया। इससे पहले यह ₹1.46 लाख के स्तर पर था।वहीं, एक किलो चांदी की कीमत गिरकर करीब ₹2.25 लाख हो गई है। 25 मार्च को यह ₹2.35 लाख प्रति किलो थी।

28 दिन में बड़ी गिरावट: सोना 15 हजार, चांदी 41 हजार सस्ती

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच पिछले 28 दिनों में सोना ₹15,382 तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में करीब ₹41,000 की गिरावट आई है।विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल अनिश्चितता और निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण बुलियन मार्केट में यह गिरावट देखने को मिल रही है।

बड़ी गिरावट क्यों? ये 4 कारण जिम्मेदार

भारत में सोने की कीमतें हर शहर में अलग-अलग होती हैं, इसके पीछे कई कारण हैं ट्रांसपोर्ट और सिक्योरिटी खर्च: दूरी बढ़ने पर लागत बढ़ती है, डिमांड का असर: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत से कीमतों पर फर्क है, लोकल एसोसिएशन: स्थानीय ज्वेलर्स की दरें अलग तय होती हैं और पुराना स्टॉक: पुराने रेट पर खरीदा सोना सस्ता मिल सकता है.  बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक हालात और डॉलर की मजबूती के बीच फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।