Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > बिजनेस

सोना ₹3000 और चांदी ₹19,693 सस्ती

सोना ₹3 हजार और चांदी ₹19,693 सस्ती, 106 दिन में निवेशकों को बड़ा झटका; PM की अपील पर भी चर्चा तेज

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। 10 ग्राम सोना ₹1.58 लाख और 1 किलो चांदी ₹2.68 लाख पर पहुंच गई। PM मोदी की अपील के बाद बाजार में चर्चा तेज है।


सोना ₹3 हजार और चांदी ₹19693 सस्ती 106 दिन में निवेशकों को बड़ा झटका pm की अपील पर भी चर्चा तेज

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,000 रुपए टूटकर 1.58 लाख रुपए पर आ गया, जबकि एक किलो चांदी में 19,693 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी अब 2.68 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

दिलचस्प बात यह है कि यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। इसके बाद बाजार और निवेशकों के बीच इस बयान को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुआ सोना?

इस साल की शुरुआत से ही सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 29 जनवरी 2026 को सोना अपने ऑल टाइम हाई 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अब समझिए गिरावट कितनी बड़ी है। सिर्फ 106 दिनों में सोना करीब 18 हजार रुपए सस्ता होकर 1.58 लाख रुपए पर आ गया है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अभी भी पिछले साल के मुकाबले काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। यही वजह है कि बाजार विशेषज्ञ इसे “करैक्शन फेज” मान रहे हैं, न कि लंबी मंदी।

चांदी में ज्यादा बड़ा झटका क्यों?

अगर सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव किसी धातु में देखने को मिला है, तो वह चांदी है। 29 जनवरी 2026 को चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। अब यह कीमत घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई है। यानी करीब 1.18 लाख रुपए की गिरावट दर्ज हुई है।

दरअसल, चांदी की कीमतें इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल ट्रेड सेंटीमेंट से ज्यादा प्रभावित होती हैं। यही कारण है कि इसमें तेजी और गिरावट दोनों काफी तेज रहती हैं।

PM मोदी की अपील क्यों चर्चा में है?

रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना की सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पहले लोग संकट के समय देशहित में सोना दान करते थे, लेकिन अब जरूरत विदेशी मुद्रा बचाने की है। ऐसे में देशभक्ति के तहत लोगों को सोने की खरीद कम करनी चाहिए। यही बयान अब बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे आयात बिल कम करने और विदेशी मुद्रा बचाने की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

आम लोगों और निवेशकों पर क्या असर?

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट का असर सबसे ज्यादा निवेशकों और ज्वेलरी बाजार पर पड़ सकता है। जिन लोगों ने ऊंचे स्तर पर निवेश किया था, उन्हें फिलहाल नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शादी-ब्याह या गहने खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है। ज्वेलरी कारोबार में भी अब खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Related to this topic: