Breaking News
  • मथुरा में गौ रक्षक की मौत पर बवाल, लाठीचार्ज: पुलिस पर पथराव, कई घायल
  • झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट: एक की मौत, 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयपुर में नामी उद्योगपतियों के साथ एमपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे
  • बंगाल-ओडिशा में आज आंधी-बारिश, MP-राजस्थान में ओले गिरे; यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 7 मौतें

होम > बिजनेस

बड़ी गिरावट सोना-चांदी के दाम में

सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी

इस हफ्ते सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट देखी गई। सोना ₹11,000 और चांदी ₹28,000 सस्ती हुई। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह और खरीदने से पहले किन बातों का रखना चाहिए ध्यान...


सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 10 ग्राम सोना अब ₹1,47,000 में मिल रहा है, जो पिछले हफ्ते यानी 13 मार्च को ₹1,58,000 था। यानी महज एक हफ्ते में सोने की कीमत में ₹11,000 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के दामों में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 1 किलो चांदी अब ₹2,32,000 में बिक रही है, जो पहले ₹2,60,000 थी। यानी चांदी की कीमत में 28 हजार रुपए की कमी आई है।

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव है। इस स्थिति में निवेशक सुरक्षित नकदी यानी डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं और अपने सोने-चांदी के निवेश बेच रहे हैं। इससे डॉलर की मांग बढ़ रही है और सोना-चांदी के दाम नीचे आ रहे हैं।

अलग-अलग शहरों में अलग क्यों होते हैं दाम?
देशभर में सोने की कीमत एक जैसी नहीं होती, इसके पीछे कई कारण हैं:

  • ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा खर्च: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में लागत आती है, जिससे दाम प्रभावित होते हैं।
  • खपत की मात्रा: दक्षिण भारत में सोने की मांग ज्यादा है, जिससे वहां कीमतों पर अलग असर पड़ता है।
  • लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: स्थानीय स्तर पर मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय किए जाते हैं।
  • पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स के पास अलग-अलग रेट पर खरीदा गया स्टॉक होता है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।

खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोना और चांदी खरीदते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें और भाव की जानकारी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन जैसी भरोसेमंद साइट से जरूर जांच लें।

चांदी खरीदते समय ये आसान टेस्ट मदद कर सकते हैं:

  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से चिपकती नहीं है।
  • आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ जल्दी पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: नकली चांदी में गंध होती है, असली में नहीं।
  • क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली हो सकती है।

 

Related to this topic: