SwadeshSwadesh

ममता सरकार के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, कई नए चेहरे शामिल

Update: 2021-05-10 06:28 GMT

कोलकाता। मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार पश्चिम बंगाल की कमान संभालने के बाद ममता बनर्जी के कैबिनेट का गठन आज यानी सोमवार को हो रहा है। उनके कैबिनेट के 43 मंत्रियों को राज्यपाल धनखड़ ने सभी को शपथ दिलाई।  सभी को थ्रोन हॉल में शपथ दिलाई गई।  दोपहर तीन बजे कैबिनेट की पहली बैठक होगी। 

तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नए और पुराने लोगों को मिलाकर ममता बनर्जी का मंत्रिमंडल बना है। इनमें कई ऐसे लोग हैं जो 2011 और 2016 में मंत्री रहे थे जबकि मनोज तिवारी जैसे कुछ नए चेहरे भी होंगे जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मंत्रिमंडल में चुनाव नहीं लड़ने के बावजूद पूर्व वित्तमंत्री अमित मित्रा भी शामिल‌ हुए।  

राज्य सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सीएम ममता बनर्जी सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहें। बताया जा रहा है की ममता बनर्जी खुद अपने पास गृह व स्वास्थ्य विभाग रख सकती हैं। मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट दर्जा के मंत्री हैं, तो 10 को स्वतंत्र प्रभार और नौ को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गय। ममता बनर्जी के नए मंत्रिमंडल में पुराने मंत्रियों में सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, अमित मित्रा, फिरहाद हकीम, अरुप विश्वास, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, साधन पांडेय, ज्योतिप्रिय मल्लिक, बंकिम चंद्र हाजरा, सोमेन महापात्रा, मलय घटक, अरुप विश्वास, उज्जवल विश्वास, अरुप राय, चंद्रनाथ सिन्हा, ब्रात्य बसु, डॉ शशि पांजा, जावेद खान, स्वपन देवनाथ और सिद्दिकुल्ला चौधरी जैसे मंत्रियों को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यसभा के पूर्व एमपी मानस रंजन भुइयां, रथीन घोष, पुलक राय और बिप्लव मित्रा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 

Tags:    

Similar News