खेलते-खेलते सुखनई नदी में डूबे चार मासूम, भाई-बहन की मौत, दो बचे

Update: 2018-07-19 05:55 GMT

झांसी। कटेरा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पठगुवां में खेलते समय चार मासूम बच्चे सुखनई में डूब गये। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जब तक उन्हें नदी से बाहर निकाला, तब तक दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो को जिंदा बचा लिया गया। मृतक आपस में भाई-बहन है।

झांसी जिले के कटेरा थानान्तर्गत ग्राम पठगुवां के नजदीक से सुखनई निकली हुई है। आज गांव के रहने वाले पुष्पेन्द्र कुमार की 8 वर्षीय बेटी काजल, 06 वर्षीय बेटा अरुण, 10 वर्षीय साक्षी और 6 वर्षीय अंजली पुत्री रंजीत नदी के किनारे खेल रहे थे। खेलते समय चारों बच्चे नदी में डूब गये। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो वह बचाने के लिए नदी में कूद गये। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी प्रकार चारों बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया, जिनमें काजल और अरुण की मौत हो गई, जबकि साक्षी और अंजली को बचा लिया गया। इसकी सूचना थानेे की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Similar News