किशोरी लाल शर्मा का बड़ा बयान, अमेठी गांधी परिवार की धरोहर, राहुल-प्रियंका के आने पर सीट वापस कर दूंगा

स्वामीनाथ शुक्ल

Update: 2024-05-07 18:08 GMT

अमेठी। नेहरू गांधी परिवार की 47 साल पुरानी कर्मभूमि में चुनाव लडने वाले किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अमेठी गांधी परिवार की धरोहर है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लडने पर अमेठी वापस कर दूंगा। किशोरी लाल शर्मा मंगलवार को मुसाफिरखाना में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी रायबरेली गांधी परिवार की धड़कन है। इसे सहेजने, संवारने और चुनाव जीतने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 43 साल से गांधी परिवार की और 40 साल से अमेठी की सेवा की है। शर्मा ने कहा कि 1983 से गांधी परिवार के साथ है।

राजीव गांधी अमेठी से चार बार 1981,1984,1989 और 1991 में चार बार सांसद चुने गए थे। दुर्भाग्यवश 1991 में राजीव गांधी की हत्या हो गई थी। इसके बाद राजीव गांधी की खड़ाऊ लेकर कैप्टन सतीश शर्मा अमेठी में 1991 में उपचुनाव और 1996 में मध्यावधि चुनाव लड़कर जीते थे। 1999 में अमेठी से सोनिया गांधी सांसद चुनी गई थी। इसके बाद 2004 में सोनिया गांधी अपनी सियासी विरासत राहुल गांधी को सौंप कर रायबरेली से चुनाव लड़कर सांसद बनी थी। सोनिया गांधी रायबरेली से पांच बार और अमेठी से एक बार जोड़कर छह बार सांसद बन चुकी है।

राहुल गांधी अमेठी से तीन बार 2004,2009 और 2014 में सांसद चुने गए थे। केएल शर्मा ने कहा कि उनके लिए राजनीति महत्वपूर्ण नहीं है। इनके लिए राजीव गांधी की सेवा महत्वपूर्ण थी। वरना बहुत पहले सांसद और मंत्री बन गए होते। वे गांधी परिवार के वफादार सिपाही है।जंग जीतने के लिए वफादार सिपाही लड़ाई में भेजे जाते हैं। गांधी परिवार एक छोटे से सिपाही को सेनापति बनाकर भेजा है। अमेठी जीतकर गांधी परिवार के सम्मान को वापस करना है। इसके लिए अमेठी लोकसभा क्षेत्र की जनता किशोरी लाल शर्मा के साथ सड़क पर उतर पड़ी है। जिससे अमेठी में चुनाव जीतना आसान हो गया है।

कारण कांग्रेस का चुनाव अमेठी की जनता लड़ रही है। शर्मा मुसाफिरखाना, बल्दीराय, जगदीशपुर और बाजार शुक्ल में नुक्कड़ सभा किए। कांग्रेस की नुक्कड़ सभा में भारी भीड़ जमा हो रही है। जिससे कांग्रेसियों के चेहरे खिल उठे हैं। शर्मा के कार्यक्रम में सपा के वोटर और सपोर्टर भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिससे भीड़ जमा होना लाजमी है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बाजार शुक्ल और जगदीशपुर में चुनावी सभा की। अमेठी में केएल शर्मा का मुकाबला स्मृति ईरानी से हैं। स्मृति ईरानी तीन महीने से चुनाव प्रचार में जुटी है। केएल शर्मा नामांकन के दिन अमेठी में चुनाव लडने आए हैं।

Tags:    

Similar News