SwadeshSwadesh

वृन्दावन : राधा कृष्ण की भक्ति में डूबे भक्त, उड़ाया रंग-अबीर

ब्रज में होली महोत्सव शुरू

Update: 2020-03-06 12:03 GMT

मथुरा। रंग भरनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को प्रिय प्रीतम भगवान कृष्ण और राधा रानी की लीला स्थली श्री वृंदावन धाम में जमकर भक्तों ने अबीर गुलाल की वर्षा की। इस महोत्सव के साथ ब्रिज में होली महोत्सव की शुरुआत भी हो गई।  


 



एकादशी के शुभ अवसर पर हजारों भक्तों ने यमुना स्नान के साथ नगर की पंचकोसी परिक्रमा कर  आंवले के वृक्ष की पूजा एवं अर्चना की। गुरुवार रात बृज क्षेत्र में वर्षा होने की वजह से शुक्रवार की सुबह होली महोतसव में लोगों की संख्या कम थी। लेकिन दोपहर के समय  मौसम खुलने के बाद भक्तो का सैलाब उमड़ा। हाथों में गुलाल एवं मुख पर राधा रानी और भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ भक्त एक-दूसरे पर गुलाल लगाते नजर आए। इसके साथ ही भक्तगणों ने  बांके बिहारी मंदिर में रंग भरनी एकादशी होली खेलते हुए श्री बांके बिहारी के दर्शन किये एवं पुण्य कमाया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहीं।  

Tags:    

Similar News