तपती धूप में हाथ में हंसुआ लेकर खेतों में पहुंची हेमा मालिनी, महिला किसानों संग काटा गेहूं

हेमा मालिनी ने महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और ग्रामीण परिवेश में उनके कामकाज की जानकारी ली।

Update: 2024-04-12 10:54 GMT

मथुरा। मथुरा से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार और अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। इसी दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अलग अंदाज में नजर आ रही है। इस वीडियो में हेमा मालिनी एक खेत में महिलाओं संग फसल कटती नजर आ रही है।  जिस पर लोग काफ़ी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे है।  


दरअसल, चुनाव प्रचार में जुटी हेमा मालिनी आज गुरूवार को बलदेव विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर गांव में प्रचार करने पहुंची थी।  यहां किसान महिलाएं खेतों में गेहूं की फसलें काट रही थी। महिलाओं को खेतों में काम करता देख हेमा मालिनी उनके बीच पहुंच गई और एक महिला से हंसुआ लेकर फसल काटना शुरू कर दी।  उन्हें इस तरह साथ गए कार्यकर्ता समेत अन्य लोग भी अचरज में पड़ गए।  सड़क चलते राहगीर भी यह सब देखकर ठिठक गए। हेमा मालिनी ने महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और ग्रामीण परिवेश में उनके कामकाज की जानकारी ली।

मथुरा के लिए रवाना - 


खेतों में महिलाओं संग करीब आधा घंटा चर्चा करने के बाद वे मथुरा के लिए रवाना हो गई। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता कुंजबिहारी चतुर्वेदी और निहाल सिंह आर्य भी मौजूद थे।

Tags:    

Similar News