अमेठी में राहुल गांधी और रायबरेली में प्रियंका गांधी के नामांकन की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Update: 2024-04-27 13:07 GMT

अमेठी/स्वामीनाथ शुक्ल। अमेठी में राहुल गांधी और रायबरेली में प्रियंका गांधी का चुनाव लडना बिल्कुल फाइनल हो गया है। जिससे कांग्रेस के दोनों गढ़ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी एक मई को और प्रियंका गांधी दो मई को नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। इसके पहले अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन पूजन करने जाएंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नामांकन में सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। राहुल गांधी अमेठी से तीन बार सांसद बन चुके हैं। लेकिन चौथी बार स्मृति ईरानी से हार गए थे। स्मृति ईरानी अमेठी से तीसरी बार भाजपा की उम्मीदवार बनाई गई है। सांसद चुने जाने के बाद पांच साल के अंदर अमेठी में घर भी बना लिए है। जिससे स्मृति ईरानी अमेठी की वोटर बन चुकी है। केंद्रीय मंत्री छह महीने पहले से घर घर जाकर सीधे जनता से संवाद स्थापित करती है। एक दिन में 18 से 20 चौपाल करती है। जबकि राहुल गांधी 2019 में चुनाव हारने के बाद केवल तीन बार कुछ घंटों के लिए अमेठी आए थे।

स्मृति ईरानी महीने में चार से पांच बार अमेठी आती है।एक दौरे में तीन से चार दिन अमेठी में जनता के बीच में जाती है। रायबरेली में प्रियंका गांधी का पहला चुनाव हैं। इस सीट पर सोनिया गांधी पांच बार सांसद बन चुकी है। फिरोज गांधी की रायबरेली सीट पर इंदिरा गांधी भी सांसद और प्रधानमंत्री बन चुकी है। फिरोज गांधी रायबरेली के पहले सांसद चुने गए थे। प्रियंका गांधी 1999 से अमेठी रायबरेली में चुनाव की कमान संभालती आ रही है। अमेठी रायबरेली की हर गली और गांव से परिचित हैं। सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने से रायबरेली सीट खाली हुई है। रायबरेली में अबतक भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। अमेठी में तीसरी बार राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आमने-सामने होंगे। जिससे अमेठी एक बार फिर हाट सीट बन गई है। अमेठी में बीस मई को मतदान होना है। 26 अप्रैल से तीन मई तक नामांकन दाखिल होंगे। स्मृति ईरानी 29 अप्रैल को तीसरी बार नामांकन करेंगी। इनके नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहेंगे।

Tags:    

Similar News