पति निक जोनस और बेटी संग अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, रामलला के किए दर्शन

Update: 2024-03-20 12:23 GMT

अयोध्या। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में है। वह अपने  पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ आज अयोध्या पहुंची।  उन्होंने परिवार संग रामलला के दर्शन किए।  इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और पुजारी ने रामनामी पहनाकर उनका स्वागत किया।


प्रियंका, बेटी मालती और पति के साथ अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरीं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। फैन्स में उनकी एक झलक पाने को बेकरारी भी दिखी और जय श्री राम के नारे भी लगाए। निक जोनस ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। प्रियंका पीले रंग की साड़ी में नजर आईं।प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया

Tags:    

Similar News