“भारत-पाक जंग मैंने रुकवाई, 5 फाइटर जेट गिरे थे": ट्रंप का विवादित दावा एक बार फिर सुर्खियों में...

Update: 2025-07-19 06:21 GMT

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर अपने पुराने दावे पर अडिग दिखाई दिए। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उनकी पहल पर ही भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रुकी थी।

इस बार उन्होंने एक नया बयान देकर चौंका दिया कि उस संघर्ष के दौरान "करीब 5 लड़ाकू विमान" गिराए गए थे, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान किस देश के थे।

ट्रंप ने कहा, "हमने कई युद्ध रुकवाए हैं, और ये मामूली युद्ध नहीं थे। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत बिगड़ चुके थे। दोनों परमाणु संपन्न देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। विमान गिराए जा रहे थे। मेरा अनुमान है कि करीब पांच फाइटर जेट तबाह हुए थे। लेकिन हमने ट्रेड को एक हथियार बनाकर इस जंग को रोका।"

हालांकि ट्रंप का यह दावा कोई नया नहीं है। वह पहले भी ट्रंंप लगभग 24 बार यह कह चुके हैं कि उनकी कूटनीतिक भूमिका के चलते भारत-पाक के बीच संघर्ष टला। भारत सरकार ने हमेशा इन बयानों को खारिज किया है और कभी भी ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

इस तरह ट्रंप का दावा एक बार फिर चर्चा में आ गया है, लेकिन भारत की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Similar News