Stock Market Update: सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की उछाल, निफ्टी पहुंचा 24,500 के पार
Stock Market Updates 5 May 2025: आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी और एशियाई बाजार में भी मिला जुला स्वरूप दिखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स जहां लगभग 342.52 अंक यानी 0.43 फीसदी तेजी के बाद करीब 80,844.51 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 93.15 अंक यानी 0.38 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,439.85 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
शुक्रवार की सुबह से शेयर बाजार में तेजी दिख दिख रही है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे रंग में कारोबार कर रहे। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 495.15 अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी के बाद करीब 80,997.14 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 156.45 अंक यानी 0.64 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,503.15 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?
सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 24 शेयर आज बढ़त में चल रहे हैं जबकि 6 शेयर में गिरावट है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 40 तेजी है और 10 में गिरावट है। ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयर में तेजी है। बैंकिंग और मीडिया के शेयर में गिरावट है।
शुक्रवार को बाजार में थी मामूली तेजी
बीते सप्ताह आखिरी दिन शुक्रवार 2 मई को शेयर बाजार मामूली तेजी दिखी थी। शुक्रवार शाम सेंसेक्स 260 अंक तेजी के बाद करीब 80,502 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 12 अंक की तेजी के बाद 24,347 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 17 में तेजी थी। निफ्टी के 18 शेयर तेजी में बंद हुए थे।