Stock Market Update: बेलराइज इंडस्ट्रीज के IPO में बोली लगाने का आज आखिरी मौका, पढ़िए शेयर बाजार के ताजा हाल

डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO में बोली लगाने का आज यानी 23 मई को आखिरी दिन है।

Update: 2025-05-23 04:51 GMT

Stock Market Updates 23 May 2025: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार में भी मिला जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका और एशिया के बाजार में तेजी है। आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 38.80 अंक यानी 0.05 फीसदी तेजी के बाद करीब 80,990.79 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 20.20 अंक यानी 0.08 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,629.90 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार की ओपनिंग हरे रंग में हुई और समय के साथ हरियाली और भी छाती गई। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 550.87 अंक यानी 0.68 फीसदी की तेजी के बाद करीब 81,502.86 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 178.05 अंक यानी 0.72 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,787.75 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी

सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 10 शेयर आज गिरावट में चल रहे हैं जबकि 20 शेयर में तेजी है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 35 तेजी है और 15 में गिरावट है। महिंद्रा, एयरटेल और बैंक से जुड़े शेयर में गिरावट है। वहीं, जोमैटो इंफोसिस जैसे शेयरों में तेजी है। 

बीते कल बाजार में थी गिरावट

बीते दिन 22 मई गुरुवार को शेयर बाजार में बाजार में गिरावट देखी गई थी। गुरुवार शाम सेंसेक्स 645 अंक गिरने के बाद करीब 80,952 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 204 अंक की गिरावट के बाद 24,610 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 27 में गिरावट और 3 में बढ़त थी। निफ्टी के 39 शेयर गिरावट और 11 में तेजी के बंद हुए थे। 

बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO निवेश आज होगा बंद

डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में बोली लगाने का आज यानी 23 मई आखिरी दिन है। यह 21 मई को खुला था। 28 मई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होगी। 

Tags:    

Similar News