Stock Market Update: शेयर बाजार की फ्लैट चाल, निफ्टी 25,000 के पार, जानिए सेंसेक्स के हाल

Update: 2025-05-19 05:08 GMT

Stock Market Updates 19 May 2025: आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की फ्लैट चाल देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिका और एशिया के बाजार में तेजी है। आज सेंसेक्स जहां लगभग 41.34 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरने के बाद करीब 82,289.25 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 1.15 अंक यानी 0.001 फीसदी तेजी के बाद करीब 25,020.95 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

सोमवार की सुबह शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग हुई। लेकिन खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 99.01 अंक यानी 0.12 फीसदी की तेजी के बाद करीब 82,231.58 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 14.35 अंक यानी 0.06 फीसदी तेजी के बाद करीब 25,005.45 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 12 शेयर आज गिरावट में चल रहे हैं जबकि 18 शेयर में तेजी है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 30 तेजी है और 20 में गिरावट है। IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं, रेलवे के शेयर में तेजी कायम है।

शुक्रवार को बाजार में थी गिरावट

पिछले हफ्ते के आखिरी दिन 16 मई शुक्रवार को शेयर बाजार में बाजार में गिरावट देखी गई थी। शुक्रवार शाम सेंसेक्स 200 अंक गिरावट के बाद करीब 82,330 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 42 अंक की गिरावट के बाद 25,019 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 14 में गिरावट और 16 में बढ़त थी। निफ्टी के 30 शेयर गिरावट और 20 में तेजी के बंद हुए थे। 

Tags:    

Similar News