आज का मौसम: पूर्वोत्तर में बाढ़ से बिगड़े हालात, राजस्थान में भी बरसे बदरा, जानिए मध्य प्रदेश सहित देश भर के मौसम का हाल
AAj ka mausam
देश में मानसून के आते ही उसका विकराल रूप देखने को मिल रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। रेगिस्तान वाले राजस्थान में आज यानी बुधवार सुबह बारिश हुई। बारिश के साथ - साथ आंधी तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि बढ़ते तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत जरूर मिली है। आज यानी 04 जून को पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश की संभावना है। बिहार में तेज हवा चल सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली का मौसम सुहावना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। मौसम विभाग ने 4 जून को दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में गरज, चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में यहां गर्मी बढे़गी। ख़ासतौर पर 6-8 जून 2025 के बीच यहां के तापमान में वृध्दि होगी।
यूपी - बिहार में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश उसके साथ-साथ पूर्वी बिहार में वायुमंडल के निम्न भाग में देखने को मिल रहा है। बिहार में एक दो स्थानों में जो हवा का मात्रा 50 से 60 कि.मी. तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और गाजीपुर जैसे इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है।
राजस्थान में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अलर्ट की बात करें अगले 24 घंटे में मुख्य रूप से भारी बारिश का प्रभाव राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी भाग में देखने को मिल रहा है। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा सहित प्रदेश के 29 जिलों में बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में स्थिति खराब
उत्तर पूर्व राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। यहां असम, मेघालय में भारी से अति भारी वृष्टिपात देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने तो असम के 11 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। असम में 21 जिले बाढ़ की चपेट में है और 6.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, सिक्किम में भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। मिजोरम में पिछले 10 दिनों में करीब 5 लोगों की मौत हुई है।