Stock Market Update: सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 24,570 अंक पर खुला, जानिए शेयर बाजार का अपडेट

Update: 2025-06-04 04:46 GMT

Stock Market Updates 04 June 2025: आज 04 जून यानी बुधवार को बाजार में तेजी है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए आज की सुबह अच्छी रही। वैश्विक स्तर पर भी मार्केट हरे रंग में कारोबार कर रहा है। एशिया और अमेरिका के बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। 

 आज बुधवार को सेंसेक्स जहां लगभग 141.47 अंक यानी 0.18 फीसदी तेजी के बाद करीब 80,878.98 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 34.50 अंक यानी 0.14 फीसदी चढ़ने के बाद करीब 24,577.00 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बुधवार की सुबह शेयर बाजार की तेजी के साथ ओपनिंग हुई। उसके बाद से बाजार में गिरावट जारी है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 123.45 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद करीब 80,860.96 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 38.80 अंक यानी 0.16 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,581.30 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से शेयर में है तेजी?

आज जाने बुधवार की सुबह से अभी तक स्टॉक मार्केट हरे झंडे की ओर आगे बढ़ रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर के शेयर में तेजी है। वहीं, रियल्टी शेयर में गिरावट है। 

बीते दिन को बाजार में थी गिरावट

बीते दिन यानी 3 जून मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट थी। मंगलवार शाम सेंसेक्स 636 अंक गिरकर करीब 80,737 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 174 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 24,542 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी थी। जबकि निफ्टी के 50 में से 43 शेयर लाल निशान में बंद हुए, वहीं, 7 शेयर में तेजी देखी गई थी। 

Tags:    

Similar News