Stock Market Update: शेयर मार्केट हलचल तेज, तेजी में खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

Update: 2025-06-03 04:48 GMT

Stock Market Updates 03 June 2025: आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार में हलचल तेज है, यहां पहले बाजार तेजी के साथ खुला। लेकिन कुछ देर में लुढ़कर लाल निशान में आ गया। एशिया में तेजी में कामकाज हो रहा है। जबकि बीते दिन अमेरिकी बाजारों में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी रही। कच्चे तेल में तेजी आ रही है। 

आज मंगलवार को सेंसेक्स जहां लगभग 273.27 अंक यानी 0.34 फीसदी तेजी के बाद करीब 81,647.02 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 84.60 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़ने के बाद करीब 24,801.20 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

मंगलवार की सुबह शेयर बाजार की तेजी के साथ ओपनिंग हुई। उसके बाद से बाजार में गिरावट जारी है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 303.53 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 81,070.22 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 84.35 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरने के बाद करीब 24,632.25 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

अदाणी ग्रुप के शेयर में भारी गिरावट 

मंगलवार को अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। अदाणी पोर्ट्स भी 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। ग्रुप के शेयर में यह गिरावट वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के बाद आई है। इसमें कहा गया है कि गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह की अमेरिकी अभियोजकों द्वारा जांच की जा रही है।

सोमवार को बाजार में थी मामूली गिरावट

बीते दिन यानी 2 जून सोमवार को शेयर बाजार में मामूली गिरावट थी। सोमवार शाम सेंसेक्स 77 अंक गिरकर करीब 81,377 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 34 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 24,716 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। 

Tags:    

Similar News