भारत ने रचा इतिहास: बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश, जापान को छोड़ा पीछे

नीति आयोग के सीईओ बीवी आर सुब्रमण्यम ने बताया कि जापान को पीछे छोड़कर भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

Update: 2025-05-25 04:28 GMT

भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। नीति आयोग के सीईओ बीवी आर सुब्रमण्यम ने बताया कि जापान को पीछे छोड़कर भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। दूसरे नंबर पर है चीन, तीसरे नंबर पर है जर्मनी। और अब चौथे नंबर पर है अब भारत है।

इस साल बनेंगे तीसरे बड़ी अर्थव्यवस्था

जी हां, नीति आयोग के सीईओ ने आईएमएफ के आंकड़ों का हवाला देते हुए इस जानकारी को साझा किया है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं, और यह मेरा डेटा नहीं है। यह आईएमएफ का डेटा है। भारत आज जापान से ऊपर है। केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी ही हमसे बड़े हैं। अगर हम जो सोचा जा रहा है, उस पर टिके रहते हैं, तो अगले 2.5 से 3 वर्षों की बात है, हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

आरबीआई ने दिया रिकॉर्ड डिविडेंड

आरबीआई ने इस साल रिकॉर्ड लगभग 2.70 लाख करोड़ डिविडेंड सरकार को दिया। ये पिछले वर्ष के मुताबिक 27 गुना अधिक है। इसका मतलब ये है कि इंडिया की बैंकिंग व्यवस्था बहुत हेल्दी है। दरअसल, RBI को अपनी बैलेंस शीट का 4.5% से 7.5% हिस्सा जोखिम बफर के तौर पर रखना होता है। बाकी बची राशि सरकार को ट्रांसफर की जा जाती है। यह भी अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का संकेत है।

जीडीपी में हो रही ग्रोथ

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट हाई होने के संकेत हैं। इस तिमाही में देश की GDP ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकती है।  यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.2% की वृद्धि से अधिक है। इससे भी अँदाजा लगाया जा सकता है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।

Tags:    

Similar News