बुध्द पूर्णिमा आज: बैसाख पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन में खूब मिलेगी तरक्की
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना, दान करना और पूजा पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। बैसाख का महीना चल रहा है। इसी महीने के पूर्णिंमा तिथि को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को बुद्ध जयंती, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है।
कब है बुद्ध पूर्णिमा?
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 11 मई की शाम 6 बजकर 55 मिनट से शुरू हो गई है, वहीं इसका समापन अगले दिन आज 12 मई की शाम 7 बजकर 22 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल आज यानी 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन कुछ उपाय करने से जिंदगी में तरक्की दौगुनी हो जाती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
बुध्द पूर्णिमा के उपाय
- बुध्द पूर्णिमा के दिन सुबह स्नानादि करने के बाद सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। विशेषकर खीर का दान शिव मंदिर में करना घर में सुख - संपन्नता लाती है।
- बुध्द पूर्णिमा के दिन विष्णु पूजन के बाद पानी से भरा घड़ा और पकवान आदि का दान करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं। कहते हैं इस दिन मिट्टी का दान गौदान के समान होता है।
- इस दिन पीले वस्त्र, चप्पल, छतरी, अनाज या फल का दान करना शुभ होता है।
- अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर या अशुभ है तो बुध्द पूर्णिमा का एक सरल उपाय उसे अच्छा कर सकता है। बुध्द पूर्णिमा के दिन शिव मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना या उपवास रखना चंद्रमा की स्थिति को मजबूत होगीं।
- इसके अलावा कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज यानी बुध्द पूर्णिमा के दिन अंगुली में मोती धारण करें। इसे पहनकर गरीब या जरूरतमंदो को दान करना चाहिए।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन इन मंत्रों का करें जाप
- ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः
- ॐ सोम सोमाय नमः
- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः
- ॐ चन्द्रशेखराय नमः