दिल्ली में रफ्तार का कहर: वसंत विहार इलाके में फुटपाथ पर दौड़ी ऑडी, 5 लोगों को कुचला

Update: 2025-07-13 04:14 GMT

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। वसंत विहार इलाके में फुटपाथ पर ऑडी दौड़ती हुई देखी। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। अब पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, वसंत विहार में शिवा कैंप के सामने कुछ लोग फुटपाथ पर सो रहे थे। तभी एक सफेद रंग की ऑडी कार आई और सो रहे लोगों को कुचल दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल होने वाले सारे लोग राजस्थान के हैं जो कि दिल्ली में रहकर दिहाड़ी करके अपना जीवन यापन करते हैं। 

पीड़ितों की पहचान

घायल होने वाले लोगों में 40 वर्षीय लाधी, उनकी 8 साल की बेटी बिमला, 45 वर्षीय साबामी, 45 वर्षीय राम चंदर और उनकी 35 वर्षीय पत्नी नारायणी शामिल हैं। 

स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को किया पुलिस के हवाले

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 40 वर्षी उत्सव शेखर के रूप में हुई है जो कि द्वारिका का रहने वाला है। उत्सव शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हुई है। हादसे के बाद घटना स्थल से वह भागने ही वाला था कि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने, चोट पहुंचाने और लापरवाही से गाड़ी चलाने जैसे धारों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News