SwadeshSwadesh

अब व्हाट्सएप से पेमेंट करना होगा आसान, जानें यह सुविधा कब होगी लॉन्च

Update: 2019-09-19 13:53 GMT

नई दिल्ली। व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। कंपनी पहले ही अपने यूजर्स के लिए पेमेंट का विकल्प लाने से जुड़ी घोषणा कर चुकी है। व्हाट्सएप इंडिया ने बताया कि वो साल के अंत तक भारत में पेमेंट सर्विस लाने की तैयारी कर रही है। इस सर्विस की 2017 से ही इनवाइट-ओनली बेसिस पर टेस्टिंग चल रही है।

व्हाट्सएप इंडिया हेड अभिजीत बोस ने बताया कि हमें उम्मीद है कि साल के अंत तक हम यह सुविधा यूजर्स को देंगे। कंपनी अपने इस पेमेंट सिस्टम को व्हाट्सएप फॉर बिजनेस एप के साथ इंटीग्रेट कर सकती है। हालांकि, व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस को आधिकारिक तौर पर कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी तारीख कंपनी ने अब तक तय नहीं की है।

पेमेंट को बनाएगी आसान: व्हाट्सएप पेमेंट सिस्टम से यूजर्स और छोटे बिजनेस के बीच एप की मदद से एनक्रिप्टेड पेमेंट हो सकते हैं। इसके लिए इस सर्विस को 'एंड-टू-एंड कम्युनिकेशन साइकल' के साथ अनेबल किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News