Windows 11 में फीचर्स पर ब्रेक! Microsoft ने इंजीनियरों को कहा- पहले ठीक करो ये बड़ी गड़बड़ियां

Windows 11 में बढ़ते बग और स्लो परफॉर्मेंस के बाद Microsoft ने नए फीचर्स रोक दिए, 2026 तक चलेगा “Swarming” प्लान।

Update: 2026-02-02 13:54 GMT

टेक डेस्क। माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार वह कदम उठा लिया है जिसकी उम्मीद यूज़र्स महीनों से कर रहे थे। Windows 11 पर काम कर रहे इंजीनियरों को कंपनी ने एक साफ निर्देश दिया है नए फीचर छोड़ो, पहले सिस्टम को ठीक करो।माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 में नए फीचर्स का रोलआउट रोक दिया है। इस आंतरिक मिशन को कंपनी ने स्वार्मिंग नाम दिया है और इसके 2026 तक चलने की संभावना है।

क्या है Swarming और क्यों लिया गया ये फैसला

Microsoft के मुताबिक, Swarming का मतलब है इंजीनियरों को नए आइडिया और फीचर्स से हटाकर पुराने लेकिन गंभीर बग्स पर झोंक देना।विंडोज एंड डिवाइसेज के प्रेसिडेंट पवन दावुलुरी ने द वर्ज से बातचीत में साफा कहा, सिक्स और विंडोज इनसाइडर्स से मिल रही प्रतिक्रिया बिल्कुल स्पष्ट है। हमें विंडोज़ को ऐसे तरीकों से बेहतर तरीके से बनाना होगा जो लोगों के लिए खोजे जाएंगे।कंपनी अब एंटरप्राइजेज, एंटरप्राइजेज और ओवरऑल अनुभव सुविधाओं पर फोकस कर रही है।

जनवरी 2026: समस्याओं का महीना

Windows 11 के लिए जनवरी 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। एक सिक्योरिटी अपडेट के बाद कई बिज़नेस पीसी बूट ही नहीं हो पा रहे थे एक अलग पैच ने शटडाउन फंक्शन बिगाड़ दिया OneDrive और Dropbox क्रैश होने लगे। Microsoft को हड़बड़ी में दो इमरजेंसी फिक्स जारी करने पड़े। ये सब एक ही महीने में हुआ और यहीं से यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा।

फाइल एक्सप्लोरर से लेकर डार्क मोड तक गड़बड़

मामला सिर्फ पैच तक सीमित नहीं है। File Explorer अब भी स्लो है Dark Mode में सफेद फ्लैश की पुरानी गड़बड़ी आज भी मौजूद है एक Windows एंथुज़ियास्ट ने XP से लेकर Windows 11 तक सभी वर्ज़न का बेंचमार्क किया, और हैरानी की बात ये रही कि Windows 11 एक भी टेस्ट में टॉप नहीं कर पाया यानी नया OS, लेकिन परफॉर्मेंस में पीछे।

Copilot पर भी ब्रेक, AI को लेकर रिव्यू

Windows Central की रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft अब AI को लेकर भी थोड़ा पीछे हट रहा है। Notepad और Paint जैसे ऐप्स में Copilot इंटीग्रेशन की समीक्षा हो रही है। नए Copilot बटन जोड़ने का काम रोक दिया गया है। विवादित Windows Recall फीचर पर भी दोबारा काम चल रहा है। यहां तक चर्चा है कि Recall नाम ही हटा दिया जाए, हालांकि पुष्टि नहीं हुई है । यह सब यूज़र्स की लगातार नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद हुआ है।

Agentic OS पोस्ट और यूज़र्स का गुस्सा

नवंबर में हालात तब और बिगड़े जब दावुलुरी ने Windows को Agentic OS बनाने की बात कही। पोस्ट के बाद हजारों नकारात्मक कमेंट्स आए और साफ हो गया कि यूज़र्स अभी AI से ज्यादा स्टेबल Windows चाहते हैं।

एक अरब यूज़र, लेकिन भरोसा कमजोर

इन तमाम समस्याओं के बावजूद Windows 11 ने एक बड़ा आंकड़ा छू लिया है। Microsoft CEO सत्या नडेला ने पुष्टि की है कि Windows 11 के अब 1 अरब यूज़र हो चुके हैं, और यह Windows 10 से करीब 130 दिन पहले हुआ। हालांकि जानकारों का मानना है कि इसकी बड़ी वजह Windows 10 का सपोर्ट खत्म होना है, न कि यूज़र्स का उत्साह।

Microsoft आज एक बार फिर उसी मोड़ पर खड़ा है, जहां वह Windows 8 के बाद था। सवाल यही है क्या Swarming सच में Windows 11 को बेहतर बनाएगा, या यह सिर्फ डैमेज कंट्रोल है? 

Tags:    

Similar News