SwadeshSwadesh

दमदार फीचर्स के साथ ओप्पो रेनो 2 स्मार्टफोन लॉन्च

Update: 2019-08-28 10:00 GMT

नई दिल्ली। ओप्पो रेनो2 आज भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है। अब ओप्पो रेनो2 भारत में लॉन्च करने के बाद चीन में लॉन्च किया जाएगा। चीन में इसे 10 सितंबर तक लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो रेनो2 के लॉन्च होने से पहले इसके बारे में काफी जानकारी लीक हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक ओप्पो रेनो2 फोन के साथ ही कंपनी 2 और फोन पेश कर सकती है। इनमें Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F शामिल है। कंपनी ओप्पो रेनो2 को क्वाड कैमरा के साथ पेश कर सकती है।

अब तक की आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो रेनो 2 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 मिल सकता है। फोन गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड हो सकता है। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आ सकती है। कनेक्टिविटी में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल सकता है। ये फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है।

Tags:    

Similar News