खुशखबरी: वनप्लस 6 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Update: 2018-07-06 14:44 GMT

नई दिल्ली। वनप्लस 6 खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर एचडीएफसी बैंक के जरिए से छूट मिल रही है। जिसमे एचडीएफसी बैंक ने इंस्टैंट डिस्काउंट का भी ऐलान किया है। फोन पर 4 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक यह ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहक के पास एचडीएफसी बैंक का डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा इस ऑफर के तहत ग्राहक एक वनप्लस 6 की अधिकतम खरीद सकेंगे।

एचडीएफसी बैंक ने ईएमआई ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत ग्राहक को अमेजन साइट से कम से कम 20 हजार रुपये की खरीददारी करनी होगी। इसके बाद वह ईएमआई का लाभ उठा सकता है। यह ऑफर वनप्लस 6 के 64 जीबी और 128 जीबी स्मार्टफोन पर लागू होगा। अगली स्लाइड में पढ़ें और

आपको बता दें कि वनप्लस 6 की भारत में कीमत 34999 रुपये से शुरू है। यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की होगी। इसके अलावा वनप्लस 6, 8 जीबी रैम और 128 जीबी मेमोरी की कीमत 39,999 रुपये है। वनप्लस 6 पर मिलने वाला यह ऑफर 15 जुलाई को खत्म हो रहा है। इसके अलावा यह ऑफर वनप्लस 6 के रेड एडीशन पर लागू नहीं होने जा रहा है। वहीं, जो ग्राहक वनप्लस 6 मिडनाइट ब्लैक फोन खरीदना चाहते हैं, वे 10 जुलाई से खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 43999 रुपये होगी।

Similar News