SwadeshSwadesh

108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एमआई 10i 5 जनवरी को भारत में होगा लांच

Update: 2020-12-22 14:17 GMT

मुंबई। शाओमी MI10i  5 जनवरी 2021 को भारत में लांच हो सकता है। शाओमी इंडिया ने ट्वीटर पर इससे संबंधित एक टीजर जारी किया है।  हालांकि टीजर में स्मार्टफोन का स्पष्ट नाम नहीं है लेकिन टीजर से पता चलता है की ये एक नया फोन है। जो 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर और क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ एक नया फोन 5 जनवरी को लॉन्च होगा। पिछले लीक से  उम्मीद है कि ये फोन Mi 10i होगा। एक पूर्व रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया था कि इस फोन को भारत में  Redmi Note 9 Pro 5G के रूप में लॉन्च किया जा सकता है जिसे हाल ही में 108-मेगापिक्सल के कैमरे के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। चीन 5 जी मॉडल भारत में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 9 प्रो मॉडल से अलग होगा।  

शाओमी ने अपने अगले फोन की लॉन्च की तारीख की घोषणा ट्विटर पर की। हालांकि ट्वीट स्पष्ट रूप से यह नहीं कहता है कि यह Mi 10i होगा, छोटा टीज़र वीडियो यह संकेत देने के लिए पर्याप्त है कि एक फोन लॉन्च किया जा रहा है।यह एक चौकोर आकार के क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल, 108-मेगापिक्सल के मेन कैमरे का संकेत देता है। Mi 10i Mi 10 रेंज के लिए एक हिस्सा होगा, जिसमें अब तक Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, Mi 10 Ultra, और Mi 10 Lite Zoom Edition शामिल होंगे।  

Tags:    

Similar News