Tech News: क्या सच में फोन के कवर से मोबाइल फोन की परफॉर्मेंस पर पड़ता है असर, जानिए इस सवाल का जवाब
फोन का कवर अक्सर सस्ता लेना ही पसंद करते है जिस वजह से इस पर असर पड़ता है। सबसे जरूरी बात कि क्या फोन के कवर से मोबाइल की परफॉर्मेंस या बैटरी पर कोई असर पड़ता है?
Smartphone Cover: आप मोबाइल फोन चलाना जितना पसंद करते है उतना ही फोन की सुरक्षा की ओर ध्यान देना जरूरी होता है। मोबाइल फोन के खराब होने के वैसे तो कई कारण हो सकते है लेकिन आप नहीं जानते है इसका एक कारण मोबाइल का कलर भी होता है। फोन का कवर अक्सर सस्ता लेना ही पसंद करते है जिस वजह से इस पर असर पड़ता है। सबसे जरूरी बात कि क्या फोन के कवर से मोबाइल की परफॉर्मेंस या बैटरी पर कोई असर पड़ता है? चलिए जानते है इसके पीछे की वजह।
क्यों जरूरी होते है फोन का कवर?
फोन के लिए कवर ही एक सुरक्षा कवच के रूप में काम आते है। अगर आप फोन पर कवर लगाते है तो इसका फायदा मिलता है। गिरने पर मोबाइल की स्क्रीन टूटने से बचती है, कैमरा और बॉडी पर स्क्रैच नहीं पड़ते, धूल, पानी और मिट्टी से बचाव होता है, फोन को पकड़ने में ग्रिप अच्छी मिलती है और लुक भी बदल जाता है।
जानिए सस्ता या महंगा दोनों में से कौन सा कवर होता है सही
कई बार लोग कीमत को देखकर ही फोन का कवर लेना पसंद करते है। यहां पर जानते है कि, फोन के कवर के आधार पर आप सुरक्षा समझ सकते है।
सस्ता कवर (50 रुपये 200 रुपये):
यहां पर आपको बताते चलें कि, आप मोबाइल फोन के प्रोटेक्शन के लिए कई बार सस्ते कवर लेना पसंद करते है जो लोकल मार्केट या दुकानों में मिल जाते है। ये प्लास्टिक या रबर मटीरियल होता है जिसके डिजाइन अच्छे होते हैं लेकिन प्रोटेक्शन कम होता है। अगर आपका फोन गिर जाए तो सुरक्षा नहीं दे पाते है। जल्दी खराब हो जाते है।
महंगा कवर (300 रुपये 2000+ रुपये):
आप अगर आपके फोन के लिए महंगे कवर खरीदते है तो इसकी बात अलग होती है। ब्रांडेड कंपनियों से मिलते हैं (जैसे Spigen, Ringke, UAG, आदि)। यहां पर मटीरियल मजबूत और टिकाऊ होता है, ये TPU, सिलिकॉन, हाइब्रिड, शॉकप्रूफ होते हैं। बताया जाता है कि इसमें शॉक एब्जॉर्बिंग टेक्नोलॉजी होती है वहीं पर केस वाटरप्रूफ, मैग्नेटिक या स्टैंड के साथ आते हैं।
मोबाइल फोन कवर लगाने से क्या होता है
अगर आप मोबाइल फोन कवर लगाते है तो आपके मोबाइल परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इसके अलावा और भी कारण हो सकते है।
1- कई बार ऐसा होता है कि, कवर मोटा होता है जो वायरलेस चार्जिंग ठीक से काम नहीं करती। यह बात कवर खरीदते वक्त ध्यान देना चाहिए।
2- इसके अलावा कुछ सस्ते और मोटे कवर फोन की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते, जिससे फोन जल्दी गर्म होता है और बैटरी पर असर पड़ सकता है।