बीएसएनएल का यह प्लान देगा जियो को टक्कर

Update: 2018-07-30 10:11 GMT

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी सस्ते ऑफर से अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए कुछ न कुछ प्लान लेकर आती रहती है। इस बार बीएसएनएल ने 75 रुपए वाला रीचार्ज पैक लॉन्च करने जा रही है। बीएसएनएल के 75 रुपए वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 10 जीबी डेटा और 500 एसएमएस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस बीएसएनएल रीचार्ज पैक की वैलिडिटी 15 दिन है, हालांकि इस पैक की वैलिडिटी बढ़ाई जा सकती है।

बीएसएनएल का यह प्लान जियो के 98 रुपए के प्लान से टक्कर होगी। जिसमें सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी डाटा और 300 मैसेज मिलते हैं। इस प्लान की वेलिडटी 28 दिनों की हैं। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। गौरतलब है कि बीएसएनएन ने हाल ही में 171 रुपए का प्लान पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का फायदा मिल रहा है। 

Similar News