SwadeshSwadesh

गेमर्स के लिए खुशखबरी, Google Play Store पर लिस्ट हुआ BGMI, जानिए कैसे होगा डाउनलोड

अभी IOS के लिए ऐप्पल ऐप स्टोर पर BGMI उपलब्ध नहीं है।

Update: 2023-05-22 14:02 GMT

वेबडेस्क। गेम खेलने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है।अब तक का सबसे लोकप्रिय गेम PUBG का इंडियन अवतार बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI)  अब एंड्रॉइड फोन जर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। यदि आप एंड्रॉयड फोन चलाते है तो BGMI को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर  सकते है। इस पर लगा बैन अब हट गया है।  


गेम के प्लेस्टोर पर आने के बाद भी इसे डाउनलोड करने में अभी एक बाधा है। जिसके कारण आप इसे सीधे तौर पर डाउनलोड नहीं कर सकते। इसके लिए आपको बीजीएमआई (BGMI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।  यहां प्ले बटन पर क्लिक करने के बाद आप गूगल प्ले स्टोर के डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट पहुंच जाएंगे।  यहां से आप गेम को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।  

ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध 

हालांकि अभी आईओएस के लिए ऐप्पल ऐप स्टोर पर BGMI उपलब्ध नहीं है। प्ले स्टोर पर वापसी के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही ये ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा।  

Tags:    

Similar News